राजापट्टी कोठी बाजार में फिर अपराधियों का आतंक, CSP संचालिका माला कुमारी पर लूट का प्रयास

गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापट्टी कोठी बाजार में एक बार फिर अपराधियों की दुस्साहसिक हरकत सामने आई है। सीएसपी संचालिका माला कुमारी को दिनदहाड़े अपराधियों ने निशाना बनाते हुए रुपए लूटने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस के कारण यह बड़ी वारदात टल गई और अपराधी मौके से फरार हो गए।

माला कुमारी बैंक से रुपए निकालकर अपने कार्यस्थल लौट रही थीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माला कुमारी बैंक से रुपए निकालकर अपने कार्यस्थल लौट रही थीं। जैसे ही वह राजापट्टी कोठी बाजार से आगे तहसील चौक के पास पहुंचीं, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेरकर नकदी छीनने का प्रयास किया। माला कुमारी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए, जिसके बाद अपराधी घबराकर भाग निकले। इस घटना में माला कुमारी सुरक्षित बच गईं।

Gopalganj CSP 1 22Scope News

माला कुमारी का परिवार पहले भी गंभीर अपराध का शिकार हो चुका है

गौरतलब है कि माला कुमारी का परिवार पहले भी गंभीर अपराध का शिकार हो चुका है। वर्ष 2022 में उनके पति और पूर्व सीएसपी संचालक रामनारायण सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वे बैंक से रुपये लेकर लौट रहे थे। पकड़ी मोड़ के पास अपराधियों ने उनका पीछा किया और लूटपाट में असफल होने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था। अब दोबारा उसी परिवार पर वारदात की कोशिश से परिजन दहशत में हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि अपराधी उन्हें लगातार टार्गेट कर रहे हैं जिससे उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है।

Gopalganj CSP 22Scope News

बैकुंठपुर SHO सुभाष कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की

सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द अपराधियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

यह भी पढ़े : राजस्व मामलों के निपटारे के लिए 26 जनवरी से विशेष अभियान

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...