झरिया: डिगवाडीह गणेश पूजा मेला का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. पूजा कमेटी और जमीन के मालिकों के बीच चल रहे विवाद के बावजूद 19 सितंबर से मेले का आयोजन शुरू तो हो गया. लेकिन एकबार फिर से यह मेला चर्चाओं का विसय बन चुका है. मेले में असामाजिक तत्व शराब के नशे में खूब धमाचौकड़ी मचा रहे है.
पूजा कमेटी के वोलेंटियर भी इन्हें नहीं रोक पा रहे है. शराब के नशे में मनचले आपस में मारपीट कर रहे है, तो वहीं स्थानीय पुलिस इनको रोकने में सुस्त नजर आ रही है. ताजा मामला 24 सितंबर रविवार की रात को देखने मिला. जब डिगवाडीह गणेश मैदान में मेला देखने आए जयरामपुर और डिगवाडीह युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी. इसी दौरान जयरामपुर के दो युवकों को पीट दी गयी घटना के बाद जयरामपुर के युवक घटनास्थल पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे.
हंगामा बढ़ता देख जोड़ापोखर पुलिस को सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही जोड़ापोखर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों गुट के युवक पकड़ कर थाने ले गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई. घटना के बाद एक गुट के लोग देर रात तक मामले को लेकर थाना परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ युवक जब तारा माचिस के झूले पर चढ़ने के दौरान बहस होने लगा. इसी दौरान एक युवक गाली गलौज करने लगे.
देखते ही देखते दो गुटों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान सामने वाले गुट के एक युवक को जमकर पिटाई कर दिया. जिसके बाद मेला में अफरातफरी और भगदड़ का माहौल बन गया. महिलाएं और बच्चियों को अपनी जान बचाने के लिए मेला से भागने के लिए मजबूर हो गए. वहीं कुछ लोगों का कहना था कि मेले के आयोजन से नशेड़ियों व शराबियों में जश्न का माहौल है. यह लोग नशे की हालत में खुलेआम धमाचौकड़ी मचा रहे है. जबकि पूजा कमेटी व स्थानीय पुलिस ऐसे लोगो मे लगाम लगाने पर विफल साबित हो रही है.
रिपोर्टः सचिन सिंह


