जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकियों ने दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

Desk. खबर जम्मू-कश्मीर से है। आज बडगाम जिले में आतंकवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी। दोनों घायलों को श्रीनगर के जेवीसी अस्पताल बेमिना में भर्ती कराया गया है। दोनों की पहचान 25 वर्षीय सोफियान और 25 वर्षीय उस्मान मलिक के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं।

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

बता दें कि, पिछले 12 दिनों में मध्य कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों पर यह दूसरा लक्षित हमला है। सोफियान और उस्मान मजदूर जल शक्ति विभाग में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया।

जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों पर ताजा हमला, गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में एक निर्माण स्थल पर आतंकवादियों की गोलीबारी में एक डॉक्टर और छह प्रवासी श्रमिकों की मौत के 12 दिन बाद हुआ। वहीं 18 अक्टूबर को आतंकियों ने शोपियां जिले में बिहार के एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी थी।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...