रांची: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने झारखंड के सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे मंईयां योजना के लाभुकों का वेरिफिकेशन जल्द से जल्द पूरा करें और इसके बाद अप्रैल माह की 2500 रुपये की राशि लाभुकों के बैंक खातों में भेजें। इस बार योजना के तहत केवल अप्रैल माह की राशि ही जारी की जा रही है। मई माह की राशि अगले महीने दी जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस बार एक ही दिन में राशि भेजने की पूर्व की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। अब जो जिला पहले वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेगा, वह उसी अनुसार अपने जिले के लाभुकों के खाते में राशि भेज सकता है। इससे राशि निर्गत प्रक्रिया में गति आएगी और लाभुकों को समय पर सहायता मिल सकेगी।







