Purnea में मनाई गई महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती

पूर्णिया: Purnea के कलाभवन मे महारानी अहिल्या बाई होल्कर के 300वीं जन्मजयंती वर्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सर संघचालक रज्जु भैया की जन्मजयंती पर पूर्णिया नगर के चारों विद्यालय के संयुक्त तत्वाधन मे वार्षिकोत्सव सह मातृसम्मेलन का आयोजन नगर के कलाभवन प्रांगण मे किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता पूजन के साथ हुआ। आगत अतिथियों का परिचय सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य सुनिता सिन्हा ने करवाया। सभी अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र एवं श्रीफल से सरस्वती विद्या मंदिर +2 के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विभा कुमारी महापौर पूर्णिया नगर निगम, मुख्य वक्ता उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री  ख्याली राम, कार्यक्रम की अध्यक्षा उप महापौर पल्लवी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्णिया सदर के विधायक विजय खेमका, लोक शिक्षा समिति के सचिव रामलाल सिंह, जिला संघ चालक डॉ पूजा के अलावे डॉ हरिनन्दन राय, सरस्वती विद्या मंदिर +2 के सचिव अजय कुमार सिंह, सरस्वती शिशु /बालिका विद्या मंदिर के सचिव वीरेन्द्र कुमार मेहता,

सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, सुनीता सिन्हा, शिशु मंदिर के प्रभारी प्रधानाचार्य सरस्वती सिन्हा, शिवानी देवी विद्या मंदिर के प्रभारी प्रधानाचार्य सरोज कुमार के अलवा बड़हरा कोठी के प्रधानाचार्य संजय कुमार, सोनदीप के प्रधानाचार्य शिवकुमार उपस्थिति थे। कार्यक्रम के प्रस्तावना पर बोलते हुए रामलाल सिंह, प्रदेश सचिव ने कहा कि विद्या भारती ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से समाज मे नारी उत्थान एवं कल्याण को प्रेरित करती है। जिससे स्वस्थ और चरित्रवान युवा पीढ़ी का निर्माण होता है।

मुख्य अतिथि मेयर विभा कुमारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक घर की माता बहनें हमारे नन्हें मुन्हें भैया बहनें को संवारते है। ऐसे कार्यक्रम से बच्चों को निखारने मे सजगता आती है। मुख्य वक्ता ख्याली राम क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि हमारी माता बहनें पर जिनकी नजरे टेढ़ी होगी उन्हें महिषासुर जैसा कुचल दिया जाएगा। आगे उन्होनें आए हुए माता बहनों से आग्रह किया कि अपने बच्चों में जन्मजयंती पर लेने की अपेक्षा देने का भाव बच्चों मे भरे यथा आप अपने बच्चों से अनाथालय मे मिठाई बंटवाएं, पेड़ लगवाये आदि।

डॉ पूजा कत्यानी फाउंडेशन की प्रमुख ने सभी माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को जन्म से ही विद्या भारती के संस्कार मे ढालने का प्रयास करें। पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने कहा कि हम सदैव विद्या भारती के लिए एक सिपाही के रूप में तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के रूप मे अहिल्या बाई नाटक, माता पिता वंदना, देश भक्ति गीत, समा चकवा नृत्य, कजरी नृत्य, भक्ति नृत्य आदि से पुरा पंडाल क्षंकृत हो उठा। इस कार्यक्रम मे सभी विद्यालय मे पढ़ने वाले भैया बहनें के माता/अभिभावक हजारों की संख्या मे उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें-   3 Days से लापता मासूम का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी, पुलिस ने…

https://youtube.com/@22scopestate/videos

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea Purnea Purnea Purnea

Purnea

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...