Advertisment

किसानों के चेहरे पर आई खुशी, आजादी के बाद पहली बार नहर की हुई खुदाई

गया : गया जिले के बेलागंज प्रखंड के सकीर बीघा पंचायत में नहर की खुदाई के बाद नहर में पानी देखकर किसानों के चेहरे पर खुशी उमड़ पड़ी है। आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र में नहर की खुदाई हुई थी इसके बाद नहर में पानी देखकर किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। नहर में पानी आने के बाद वहां के कई गांव के लोगों को पानी की समस्या एवं सिंचाई के लिए पानी भरपूर मात्रा में मिल रही है।

किसानों ने बताया कि इस नहर में पानी आने के बाद हम लोगों को पानी की समस्या एवं खेतों में सिंचाई करने समस्या खत्म हो गई है। हमलोग अब यहां पर कई तरह की खेती कर अनाज उपजा सकते हैं। पहले हम लोगों को पानी की समस्या के लिए कई कोर्स दूर जाने की जरूरत पड़ती थी, जिसके कारण हम लोगों को काफी समस्या होती थी। स्थानीय विधायक एवं मुखिया प्रतिनिधि के सहयोग से इस नहर की खुदाई आजादी के बाद पहली बार हुई है एवं नहर में पानी आने से हम लोगों को खेती में आसानी हो गई है। हम लोग अब आराम से यहां पर दलहन और तिलहन सहित कई तरह के खेती कर सकते हैं।

इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि पप्पू कुमार ने बताया कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से एवं माननीय विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव के सहयोग से इस नहर की खुदाई की गई थी जिसमें भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध है अब यहां के किसानों को अच्छी मात्रा में फसल उपजाने जाने एवं फसल की बिक्री करने में आसानी होगी। इस नहर के खुदाई से इस इलाके में दलहन, तिलहन सहित कई तरह के खेती करने में सहयोग मिलेगी और यहां के लोग खुशहाल होंगे।

वहीं इस मौके पर राजद नेता विश्वनाथ यादव ने बताया कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन एवं स्थानीय प्रतिनिधि के सहयोग से यहां पर नहर की खुदाई की गई थी एवं यहां के किसानों के सोच एवं समझ से यह काम हो पाया है लोगों को अब अच्छी फसल एवं अच्छी मात्रा में फसल विक्रय हो पाएगा। वहीं इस इलाके के किसानों ने बताया कि हम लोगों को पानी की बहुत ही समस्या होती थी जिसके कारण हम लोग सिंचाई नहीं कर पाते थे अब इस नहर की खुदाई के बाद हम अच्छे फसल उपज पाएंगे एवं इलाके में पानी की समस्या भी खत्म हो गई है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...