Advertisment

पैर पकड़ बच्चा लगाता रहा गुहार, Teacher का दिल नहीं पसीजा और बरसाते रहे छड़ी

पश्चिम चंपारण: शिक्षक को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का दर्जा दिया गया है। भगवान को समाज को दिग्दर्शक माना जाता है लेकिन पश्चिम चंपारण से आई एक खबर ने शिक्षक पर सवाल खड़ा कर दिया है। पश्चिम चंपारण के एक शिक्षक ने तीसरी कक्षा के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। अन्य बच्चों ने बताया कि मासूम शिक्षक के पैरों में गिर कर नहीं मारने की गुहार लगाता रहा और बेरहम शिक्षक छड़ी बरसाते रहे। शिक्षक की पिटाई से छात्र के शरीर पर निशान पड़ गए।

पूरा मामला पश्चिम चंपारण के बैरिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 की है जहां राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षक अरफाक आलम ने एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने बच्चे को तब तक पीटा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। परिजनों को जब मामले की जानकारी मिली तो वह बच्चे को लेकर पंचायत के मुखिया नवीन कुमार के पास पहुंचे और फिर बच्चे का इलाज कराया गया। परिजनों ने स्थानीय थाना में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Nalanda में डायरिया से तीन बच्चों की मौत, लोगों ने कहा नहीं है कोई व्यवस्था

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Teacher Teacher

Teacher

Highlights

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...