4 साल के मासूम को डसने के बाद तड़प-तड़प कर मर गया कोबरा

गोपालगंज : जिले में एक कोबरा सांप ने चार साल के मासूम को डस लिया लेकिन वो खुद

तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. यह पूरी घटनाक्रम चंद सेकेंड के बीच हुई. वहीं बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है.

हैरान करनेवाला अजीबोगरीब ये मामला गोपालगंज की है.

जहां सांप के मरने के बाद इलाके में दहशत फैल गयी.

वहीं कोबरा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी.

kobra12 22Scope News

जानिये क्या है मामला

वीडियो रिपोर्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी रोहित कुमार का चार साल का पुत्र अनुज कुमार अपने मामा के घर कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा खजुरी टोला में आया था. यहां बुधवार की शाम दरवाजे के सामने बच्चों के साथ अनुज कुमार खेल रहा था. उसी दौरान की खेत की तरफ से कोबरा सांप तेजी से आया और खेल रहे बच्चे के पैर में डस लिया.

kobra1 22Scope News

कोबरा के मरने के बाद खेलने लगा बच्चा

सांप को डसने के बाद वहां मौजूद बच्चे भाग निकले. वहां मौजूद लोगों की नजर कोबरा और बच्चे पर पड़ी. लाठी-डंडा लेकर लोग बच्चे को बचाने और सांप को मारने के लिए दौड़ें, तबतक कोबरा ने खुद तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. कोबरा के मरने के बाद बच्चा वहीं पर खेलने लगा. आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे, जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू किया. परिजनों के मुताबिक बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और वह खेल-कूद रहा है.

पांच फुट लंबे सांप को देखकर हैरान हुए लोग

परिजन मरे हुए कोबरा को डब्बा में रखकर सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे, ताकि सांप की पहचान हो सके. अस्पताल में पांच फुट लंबे सांप को देखकर हर कोई हैरान था. कोबरा के डसने से शायद ही किसी की जान बची हो, लेकिन मासूम को डसने के बाद कोबरा खुद ही कैसे मर गया, यह सबके बीच रहस्य बना हुआ है. वहीं लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

रिपोर्ट: शक्ति

सांपों का घर जामताड़ा में कोबरा पकड़ने का प्रशिक्षण

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img