डॉ अंबेडकर के Vision का विरोध कर रहे लोगों को देश देख रहा है, ऋतुराज सिन्हा ने कहा….

Vision पटना: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर ने हमेशा एक समतामूलक समाज का सपना देखा, जहाँ ना जाति, ना धर्म के आधार पर कोई भेदभाव हो। डॉ भीमराव अंबेडकर ने जिस समता के सपने को संविधान के माध्यम से संजोया था, वह तो आज भी, आजादी के 77 साल भी लागू नहीं होने दिया गया। Vision Vision  Vision 

कांग्रेस ने डॉ अंबेडकर के जीते जी उन्हें तिरस्कृत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके जाने के बाद उनके समतावादी विचारों को तोड़-मरोड़ कर कांग्रेस और इंडी एलायंस वालों ने सिर्फ राजनीतिक लाभ हेतु उनके नाम का दुरुपयोग किया है। ‘समता प्राप्त कराने’ की जो बात अंबडेकर निर्मित संविधान की प्रस्तावना में है, वह सिर्फ कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति से आज तक लागू नहीं हो सकी पर उनके आदर्शों को चलकर आज भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। Vision  Vision  Vision  Vision 

यह भी पढ़ें – Paras ने कर दिया एलान ‘विधानसभा चुनाव में एनडीए…’, सूरजभान सिंह ने भी कह दी बड़ी बात

उन्होंने कहा कि अजीब बात यह है कि डॉ आंबेडकर के प्रति आस्था जताने का दावा करने वाली कांग्रेस समेत कई पार्टियां उनके समतावादी विजन के खिलाफ जाकर उसके विरोध में खड़ी नजर आ रही है। डॉ अंबेडकर के विजन का विरोध कर रहे इन दलों और इनके नेताओं को देश देख रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक राहुल गांधी जी लाल रंग की एक छोटी डायरी के साथ संविधान की रक्षा का दावा करते फिर रहे हैं, किंतु कांग्रेस पार्टी का संविधान के साथ जो वास्तविक इतिहास रहा है, उसे भी भूलना नहीं चाहिए।

इतिहास इस बात का भी साक्षी है कि कांग्रेस पार्टी ने 88 बार संविधान का उल्लंघन करते हुए विभिन्न राज्यों में निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया। ऐसे में आज जब राहुल गांधी जी संविधान के रक्षक होने का दावा करते हैं, तो यह प्रश्न उठता है कि क्या वे वास्तव में इतिहास से परिचित हैं?अंबेडकर जी के दृष्टिकोण के विपरीत, पंडित नेहरू हिंदू कोड बिल लेकर आए, जिसमें हिन्दू और मुसलमानों के लिए अलग-अलग कानून बनाए गए। इससे दोनों नेताओं के बीच कई विषयों पर मतभेद उत्पन्न हुए, जैसे धारा 370, कश्मीर को विशेष दर्जा देने का मुद्दा, और भारत के अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण को लेकर।

यह भी पढ़ें – Smart City शहरों में चला रहें हैं वाहन तो हो जाएं सावधान, अगर ऐसा नहीं किया तो…

इसलिए राहुल गांधी जी को चाहिए कि वे खासकर बिहार जैसे राजनीतिक रूप से जागरूक राज्य में, जहाँ जनता न केवल बुद्धिजीवी है बल्कि राजनैतिक चेतना से भी भरपूर है, संविधान जैसे गंभीर विषय पर वक्तव्य देने से पहले अध्ययन करें। अन्यथा मंच से ही उनका खंडन होना स्वाभाविक है। सिन्हा ने कहा कि डा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के इस अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके बताए मार्ग पर जिस तरह से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार चलते हुए उनके सपनों को साकार कर रही है वहीं प्रतिबद्धता हमें दिखाते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM ने डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान’ का किया शुभारंभ

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Tamil Nadu Politics 2026: ‘थलपति विजय’ का Political Rise, क्या बनेंगे...

 तमिलनाडु चुनाव 2026 में थलपति विजय की एंट्री ने राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। क्या वे DMK-AIADMK के बीच तीसरा विकल्प बन...

Bhabanipur Seat Update 2026: भवानीपुर में Mamata Banerjee पीछे, बंगाल चुनाव...

 पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी शुरुआती रुझानों में पीछे, बीजेपी को बढ़त, राज्य की राजनीति में बढ़ा रोमांच।Bhabanipur Seat...

Election Results 2026 Live: पांच राज्यों में काउंटिंग जारी, बंगाल से...

 विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती जारी, बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रुझान सामने आए, जानें किसकी बढ़त।Election Results 2026 Live...

Bank Robbery Case: हजारीबाग में सोना-नकदी लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी...

 हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में तीन आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, 912 ग्राम सोना और 20 लाख कैश बरामद।Bank Robbery Case...

CAT Bench Ranchi: रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ

 रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया भरोसा, लंबित मामलों को कम करने पर जोर।CAT Bench...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img