कैमूर : अनियंत्रित स्कार्पियो के पेड़ से टकराने से दम्पति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों ने 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बनारस रेफर कर दिया।
बता दें कि मृतक दम्पति मोहनिया कोरोना का टीका लेने आया था और घर वापसी के दौरान हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया की मृतक रामगढ़ के गोड़सरा गांव का रहने वाला था।