गोलगप्पे वाले को गोली मारकर अपराधी फरार, रिम्स रेफर

लोहरदगा: शहर के मैंना बगीचा इलाके में मंगलवार देर शाम गोलीबारी में गोलगप्पा व्यवसायी घायल हो गया. जिला मत्स्य कार्यालय के निकट मंगलवार की शाम 6:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की. जिसमें खोमचे पर गोलगप्पा बेचने वाले 40 वर्षीय शिवदेनी साहू घायल हो गये. घाटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल गोलगप्पे वाले को सदर अस्पताल लाया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ते देख रांची रिम्स रेफर कर दिया. गोलीबारी में घायल गोलगप्पा विक्रेता मूल रूप से भंडारा थानाक्षेत्र का रहने वाला है. घटना के संदर्भ में सदर थानेदार मंटू कुमार ने बताया कि अज्ञात हमलावर अपराधियों ने गोलगप्पा विक्रेता को घात लगाकर कमर में गोली मारी है. घटना में दो हथियारबंद अपराधियों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है. गोली से गोलगप्पा विक्रेता शिव देनी गंभीर रूप से घायल हो गया है. सदर थाना पुलिस इस मामले पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी कर रही है. समाचार लिखे जाने तक घटना के मूल कारण का खुलासा नहीं हो सका. फिलाहाल पुलिस घटना के तहकीकात में जुटी है.

रिपोर्ट- दानिश रजा

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img