हथियार के बल पर अपराधियों ने डॉक्टर को लूटा

सरायकेला : जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पिलीद जंगल के पास मंगलवार की शाम दो हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने सोनाहातु थाना क्षेत्र के तिलाईपीढ़ी गांव निवासी डॉ. आंनद महतो से हथियार के बल पर मोटरसाइकिल, मोबाइल आदि लूट कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि डॉ. आंनद महतो मिलन चौक से अपने घर तिलाईपीढ़ी जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने पीछा करते हुए हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह डॉ. आनंद महतो मिलनचौक स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे और घटना की जानकारी वहां पर मौजूद लोगों को दी।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना ईचागढ़ थाना की पुलिस को दी। ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली। घटना के बाद ईचागढ़ थाना की पुलिस ने दोनों अपराधियों के धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Saffrn

Trending News

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...

इंटर छात्र का अपहरण कर निर्मम हत्या, दियारा में फेंका शव,...

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ बदमाशों ने इस बार एक इंटर के छात्र का पहले अपहरण किया और...

RPF व CPDS टीम की संयुक्त कार्रवाई, रेल संपत्ति चोरी करने...

सिवान : सिवान आरपीएफ व सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेल संपत्ति चोरी करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ...

भोजपुर में ट्रक व यात्री बस में भीषण टक्कर, आधा दर्जन...

आरा : आरा भोजपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। घटना भोजपुर जिले...

ईद-उल-अजहा का पर्व आज, पटना सहित बिहार के कई जिलों में...

बाढ़/बांका/भागलपुर : बारिश की बूंदों के बीच आज यानी 28 मई को पटना सहित बिहार के कई जिलों में आज बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img