अंबानी परिवार की होने वाली बहू ने दी ‘अरंगेत्रम’ की प्रस्तुति, मुकेश और नीता अंबानी ने की कार्यक्रम की मेजबानी

राधिका ने अपनी नृत्य शिक्षा पूरी होने के बाद ‘अरंगेत्रम’ प्रस्तुत किया, कई हस्तियां पहुंचीं

मुंबई : अंबानी परिवार की होने वाली बहू ने दी ‘अरंगेत्रम’ की प्रस्तुति- विविध संस्कृतियों वाला

शहर मुंबई बीते कुछ महीनों से शांत पड़ा हुआ था,

लेकिन रविवार की रात यह एक बार फिर गुलजार हो गया.

मौका था भरतनाट्यम नृत्य शो का. इस शो के बारे में हर कोई बात कर रहा है.

दरअसल, इस शो की प्रस्तुति राधिका मर्चेंट ने की.

राधिका मर्चेंट रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी

और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी हैं.

राधिका एक आला दर्जे की भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं और

उन्होंने अपनी नृत्य शिक्षा पूरी होने के बाद ‘अरंगेत्रम’ प्रस्तुत किया.

अरंगेत्रम एक तमिल शब्द है.

इसका मतलब होता है- भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत के किसी साधक की पहली स्टेज परफॉर्मेंस.

radhika1 22Scope News

भावना ठाकर से ली नृत्य की शिक्षा

राधिका ने निभा आर्ट्स की भावना ठाकर से नृत्य की शिक्षा ली है.

भावना ठाकर का भारतीय शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में बड़ा योगदान है.

वह चार दशक से अधिक समय से इस क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं.

यह प्रस्तुति जियो वर्ल्ड सेंटर के द ग्रैंड थियेटर में हुई.

अपने पोते पृथ्वी के साथ शो में पहुंचे मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी के साथ इस शो को देखने पहुंचे. राधिका की हौसला अफजाई के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे हुए थे. इस मौके पर मर्चेंट और अंबानी परिवार के सभी सदस्य और करीबी लोग मौजूद थे. इसमें कला, कारोबार और जन सेवा से जुड़ी तमाम हस्तियां शामिल थीं.

इस शो के दौरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक था. ये लोग धीरूभाई अंबानी चौक से जियो वर्ल्ड सेंटर के द ग्रैंड थियेटर की ओर बढ़ रहे थे. शो में शिरकत करने पहुंचे अधिकतर मेहमान अपने पारंपरिक पोशाक में थे.

mukesh ambani1 22Scope News

सभी ने कोविड प्रोटोकॉल का किया पालन

अंबानी और मर्चेंट परिवार के सदस्यों ने मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस शो के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया गया. यहां तक कि ईवेंट में शामिल होने से पहले अतिथियों का टेस्ट किया गया. जनहित और सबकी सुरक्षा को देखते हुए सभी अतिथि इस टेस्ट के लिए खुशी-खुशी सहमत भी हो गए.

इस पूरे कार्यक्रम की स्टार राधिका मर्चेंट थीं. उन्होंने अपनी नृत्य प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया. यह समय उनके लिए अपनी और गुरु भावना ठाकर की सफलता को प्रदर्शित करने का था. भावना ठाकर ने राधिका मर्चेंट को नृत्य की शिक्षा दी है. उन्होंने आठ सालों तक राधिका को भरतनाट्यम सिखाया है. इसी नृत्य साधना का अंतिम पड़ाव था ‘अरंगेत्रम’.

mukesh ambani 22Scope News

अंबानी परिवार की दूसरी भरतनाट्यम की साधक बनेंगी राधिका

यह राधिका की पहली एकल मंच प्रस्तुति थी. ‘अरंगेत्रम’ भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला में नए कलाकारों के प्रवेश और गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का एक मौका भी होता है. यह संयोग ही है कि राधिका, अंबानी परिवार की दूसरी भरतनाट्यम की साधक बनेंगी. अंबानी परिवार में पहले से ही नीता अंबानी भरतनाट्यम की साधक हैं. वह आज भी अपनी तमाम व्यस्तताओं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों के बीच अपनी प्रस्तुति जारी रखी हुई हैं.

गणेश वंदना से की शुरुआत

राधिका ने अपनी प्रस्तुति में अरंगेत्रम के सभी पारंपरिक तत्वों को समाहित किया हुआ था. उन्होंने सबसे पहले मंच, ईश्वर, गुरु और दर्शक को समर्पित प्रस्तुति पुष्पांजलि से शुरुआत की. इसके तुरंत बाद उन्होंने गणेश वंदना और फिर पारंपरिक अल्लारिपू पर प्रस्तुति दी. अल्लारिपू सफलता की प्रार्थना है. इस दौरान पूरा माहौल आदि ताल के पारंपरिक रागों और ध्वनियों से गुंजायमान था.

‘अच्युतम केशवम’ पर की प्रस्तुति

इसके बाद लोकप्रिय भजन ‘अच्युतम केशवम’ पर प्रस्तुति हुई. यह प्रस्तुति राग रागमलिका पर आधारित थी. इसमें तीन कहानियों- शबरी और भगवान राम, गोपियों के साथ भगवान कृष्ण के नृत्य और मां यशोदा और बाल कृष्ण, को समाहित किया गया था. इसके अलावा राधिका ने शिव पंचाक्षर, भजन और नृत्य के देवता नटराज का चित्रण किया.

कठिन नृत्य साधना ‘अष्टरस’ की राधिका ने दी प्रस्तुति

इसके बाद राधिका ने एक बेहद कठिन नृत्य साधना ‘अष्टरस’ की प्रस्तुति दी. इसमें श्रृंगार, हास्य, करुण, भयानक, वीर, रौद्र, वीभत्स और अद्भुत शामिल है. नृत्य की विभिन्न मुद्राओं पर राधिका ने अपनी खूबसूरत प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया. इस पूरे कार्यक्रम की समाप्ति ‘तिल्लाना’ के साथ हुई. यह एक बेहद कठिन नृत्य साधना है. इसमें पैर और हाथ का संचालन बहुत जटिल होता है. इस प्रस्तुति के बाद पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया. यह पल राधिका और उनकी गुरु के लिए अपार संतुष्टि वाला था.

रिपोर्ट: शक्ति

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img