जमशेदपुर : पिछले 2 दिनों से दुर्गा पूजा को लेकर चल रहे विवाद का समापन विजया दशमी के दिन हो गया. आपको बता दें कि महाअष्टमी के दिन जमशेदपुर के डीसी सूरज कुमार काशीडीह दुर्गा पूजा मंदिर पहुंच गए थे और प्रसाद का वितरण रोक दिया था. जिसके बाद विवाद बढ़ गया पूजा कमेटी के संरक्षक अभय सिंह और डीसी के बीच बहस हो गई थी. तमाम पंडालों में सख्ती की गयी थी कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें.
पूजा कमेटी ने तय किया था कि जब तक जिला प्रशासन के सक्षम अधिकारी पूजा कमेटी के लोगों से माफी नहीं मांगते हैं तब तक वे लोग विसर्जन नहीं करेंगे. शुक्रवार को इसे लेकर काफी हंगामा होता रहा जिला प्रशासन के खिलाफ पूजा कमेटी के लोग साक्षी गोल चक्कर पर धरना देने जाने वाले थे. इस बीच माहौल बिगड़ता देख एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे और बातचीत की. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है बल्कि जानलेवा करोना से बचाने का है. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी को साथ देन होगा. उन्होंने कोविड-19 का पालन करते हुए विसर्जन करने क निर्देश दिया.
रिपोर्ट : लाला ज़बीन


















