आरा : भोजपुर लोजपा द्वारा 8 अक्टूबर को स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुण्यतिथि के आयोजन और पार्टी के विस्तार को लेकर आरा में भोजपुर लोजपा की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया. भोजपुर लोजपा की बैठक का आयोजन आरा के हर प्रसाद दास जैन धर्मशाला में आयोजित की गयी.
भोजपुर लोजपा जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में 8 अक्टूबर को लोजपा सुप्रीमो स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई. वही भोजपुर में चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा के सफल आयोजन को लेकर सभी नेता कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई. जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोजपा पार्टी चिराग पासवान की पार्टी है और गरीबों की पार्टी है उनके हक और अधिकार के लिए हमेशा लोजपा उनके साथ खड़ी है.
रिपोर्ट : नेहा गुप्ता


