बोकारो : कोरोना ने देश के अर्थव्यवस्था को चरमरा दिया है, कई व्यवसाय बेपटरी हो गया है. रेलवे की बात करे तो रेलवे को भी नुकसान पहुंचा है. यात्रियों की संख्या मे निरंतर गिरावट आई हैं लिहाजा राजस्व का भारी नुकसान पहुंचा है. बोकारो रेलवे स्टेशन आद्रा डिवीजन का राजस्व देने मे अव्वल रहा है. जहां औसतन 10 हजार यात्री विभिन्न जगहों के लिए रवाना होते थे स्टेशन पर यात्रियों की भींड लगी रहती थीं जो अभी नहीं है. यात्रियो की संख्या घटने के कारण ऑटों, चाय दुकान, फल दुकान, वेंडर्स को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. कोरोना ने देश को कई सालों पीछे धकेल दिया है. रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी थाने के अधिकारी कहते है कि पैसेंजर काफी कम हो गए है.
रिपोर्ट : चुमन कुमार
पटना में 6 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, फिलहाल स्कूलों पर कोई पाबंदी नहीं


















