नए लूक में सम्राट, पगड़ी उतारने के बाद भव्य स्वागत, कहा- राम के चरणों में सपर्पित किया हूं मुरेठा

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पगड़ी उतारने के बाद नए लूक में गजब दिख रहे हैं। आज यानी गुरुवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उनका महिला मोर्चा द्वारा अभिनंदन समारोह किया गया। सम्राट चौधरी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम के चरणों में अपना मुरैठा समर्पित किया हूं। बीजेपी बिहार के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह सरकार मजबूती से चलेगी। अगले डेढ़ साल तक बिहार के विकास का काम नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत के साथ बिहार को भी आगे बढ़ने पर काम हो रहा है। पुल गिरने के मामले पर नीतीश कुमार खुद समीक्षा कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। मेंटेनेंस पॉलिसी के तहत काम करने का निर्देश दिया है। पुल मामले में जो पदाधिकारी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी।

राजद के आरोप है कि सम्राट चौधरी ने समय से पहले पगड़ी हटा दी है। जिस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि हारे हुए लोग इस तरह की बात करते हैं। पगड़ी हटाने को लेकर मैं चुनाव से पहले ही 28 जनवरी को यह बात कह दी थी। बिहार में यह हारे हुए लोग हैं क्या बोलेंगे।

यह भी पढ़े : सम्राट ने प्रण तोड़ी, आखिरकार उतार दी पगड़ी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!