सम्राट ने चुनाव प्रचार में NDA को भरपूर प्यार व स्नेह दिए जाने पर जनता को दिया धन्यवाद

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता तारापुर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने आज कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 2010 के चुनाव परिणाम की पुनरावृत्ति होगी। पटना स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री बिहार आए और एनडीए के पक्ष में प्रचार किया। सभी को बिहार की जनता का प्यार और स्नेह मिला।

DIARCH Group 22Scope News

पहले चरण का जो चुनाव हुआ उसमें लगभग 100 सीटें NDA के खाते में आ रही हैं – सम्राट चौधरी

उन्होंने कहा कि पहले चरण का जो चुनाव हुआ उसमें लगभग 100 सीटें एनडीए के खाते में आ रही हैं और लालू यादव के परिवार का कोई व्यक्ति चुनाव नहीं जीत रहा है। उन्होंने आगे एनडीए और बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि दूसरे चरण में भी लोग बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे और एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे। सम्राट ने कहा कि जब हम लोग रैलियों में जाते थे तब स्पष्ट लगता था कि बिहार में लालटेन युग समाप्त हो गया। जनता यह कहती है कि अब न दुकान में लालटेन मिलती है और न किसी के घर में। मोदी और नीतीश के युग में क्षेत्र एलईडी बल्ब युक्त है। और उस पर भी 125 यूनिट लगभग एक करोड़ 70 लाख परिवार के घरों में पिछले चार महीने से बिजली बिल नहीं आया। यह ऐतिहासिक फैसला रहा।

महिलाओं को 10 हजार दिए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ लोग लालटेन वाले गुमराह करते थे – सम्राट

सम्राट चौधरी ने आगे महिलाओं को 10 हजार रुपए दिए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ लोग लालटेन वाले गुमराह करते थे कि इस पर सूद देना होगा और यह पैसा वापस करना होगा। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और हम लोगों ने भी इसका जोरदार खंडन किया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए ने युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार की चिंता की, उन्हें उद्यमी बनाने की शुरुआत की। ईबीसी वर्ग के लिए अलग से सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें कई वर्गों को जोड़ने का काम किया गया। ‎उन्होंने प्रचार अभियान में मिले समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

सम्राट ने प्रश्न के उत्तर में कहा- लोकतंत्र में जनता तय करती है कि कौन कहां बैठेगा

‎उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि लोकतंत्र में जनता तय करती है कि कौन कहां बैठेगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गांधी परिवार का सत्ता नहीं है जिसमें राहुल गांधी की माताजी भी सुपर पावर रही, पिताजी भी प्रधानमंत्री रहे, उनकी दादीजी 13 साल प्रधानमंत्री रही, दादी के पिताजी 17 साल प्रधानमंत्री रहे और तब भी राहुल गांधी बैठकर रो रहे हैं। 55 साल तक कांग्रेस पार्टी ने भारत को लूटा है। जनता सभी पापों का हिसाब करती हैं। हम आरक्षण मंडलवादी भी हैं और कमंडलवादी भी हैं। ‎आज की प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु एवं प्रवक्ता धनंजय गिरी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : अरवल में शाह ने कहा- राहुल गांधी के लिए घुसपैठिए हैं वोटबैंक

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...