अरवल में शाह ने कहा- राहुल गांधी के लिए घुसपैठिए हैं वोटबैंक

अरवल : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ताबड़तोड़ दो चुनावी जनसभा को संबोधित किया। शाह की पहली सभा सासाराम और दूसरी जनसभा अरवल जिले में हुई। मैं इस चुनाव में करीब 38 जगह घूमता-घूमता आज अरवल आया हूं। मैं मगध, सीमांचल, आरा, पटना व मिथिलांचल… जहां-जहां भी गया, पूरे बिहार का एक ही मूड है- 14 तारीख को ठगबंधन का सफाया होने वाला है।

Goal 7 22Scope News

बाबासाहेब अंबेडकर का नाम उनके (कांग्रेस) लिए सिर्फ चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए है – अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का नाम उनके (कांग्रेस) लिए सिर्फ चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए है। बाबासाहेब जिंदा रहे तबतक कांग्रेस पार्टी ने बाबासाहेब का विरोध किया। बाबासाहेब के मरने के बाद भी उनके सम्मान में कुछ नहीं किया। बाबासाहेब को भारत रत्न भी तब मिला जब कांग्रेस सत्ता से गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को समरसता दिवस घोषित किया, 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया और बाबा साहेब के पांचों स्थानों को तीर्थ बनाने का काम किया। कांग्रेस के लिए बाबासाहेब का नाम सिर्फ वोट बटोरने के लिए है, जबकि हमारे लिए बाबा साहेब का नाम श्रद्धा का केंद्र है।

Amit Arwal 1 22Scope News

शाह ने कहा- राहुल गांधी यहां ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकालने आए थे

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी यहां ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकालने आए थे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किसके लिए यात्रा निकाली थी, बिहार की माताओं-बहनों के लिए, बिहार के दलितों-पिछड़ों के लिए, बिहार के युवाओं के लिए? नहीं, इन्होंने घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकाली थी। ये घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरी छीन लेते हैं, गरीबों के राशन में हिस्सेदारी लेते हैं और देश को भी असुरक्षित करते हैं। राहुल गांधी के लिए ये घुसपैठिए वोटबैंक हैं। मैं आपसे कहकर जाता हूं कि हम देश और बिहार से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकालने का काम करेंगे।

Amit Arwal 2 22Scope News

मोदी ने बिहार के 8 करोड़ 52 लाख गरीबों को 5 किलो अनाज हर माह मुफ्त देने का काम किया है – अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के आठ करोड़ 52 लाख गरीबों को पांच किलो अनाज हर माह मुफ्त देने का काम किया है। यहां के 87 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हर साल छह हजार रुपए दिए जाते हैं और अब यहां एनडीए सरकार बनने के बाद उसे बढ़ाकर नौ हजार रुपए किया जाएगा। मोदी ने बिहार के 44 लाख लोगों को घर दिया है और अगले पांच साल में 50 लाख और गरीबों को घर देने वाले हैं। पीएम उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ 17 लाख गैस के सिलेंडर दिए। एक करोड़ 60 लाख लोगों के घर में नल से जल पहुंचाया है। एक करोड़ 65 लाख लोगों को शौचालय देने का काम किया है। आने वाले पांच साल में हम बिहार को विकसित बिहार बनाना चाहते हैं।

Amit Arwal 3 22Scope News

यह भी पढ़े : सासाराम में बोले शाह, कहा- बिहार में नक्सलवाद का हुआ सफाया

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...