बेंगलुरु में खुदकुशी करने वाले इंजीनियर की थी इतनी सैलरी, फिर भी थी परेशानी!

Desk. बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और उनके परिवार के सदस्यों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को आत्महत्या कर ली। इससे सोशल मीडिया पर देशभर में आक्रोश है। उन्होंने खुदकुशी को लेकर 24 पन्नों का एक लंबा सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने वैवाहिक मुद्दों और उनकी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ दायर किए गए कई मामलों से भावनात्मक परेशानी का विवरण दिया है। फिलहाल उनकी पत्नी और पत्नी के परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

खुदकुशी करने वाले इंजीनियर की सैलरी

वहीं न्यूज-18 की रिपोर्ट के अनुसार, फैमिली कोर्ट में इंजीनियर अतुल सुभाष का केस लड़ने वाले वकील का कहना है कि अतुल सुभाष बेंगलुरु में लगभग 84,000 रुपये महीने कमाते थे। उनके मामले में जुलाई में जौनपुर की फैमिली कोर्ट ने उनके बच्चे के लिए 40000 रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था। यह आदेश केवल बच्चे के लिए था, न कि पत्नी के लिए। वकील ने कहा, “अतुल को शायद यह 40,000 रुपये ज्यादा लगे। अगर उन्हें यह रकम ज्यादा महसूस हो रही थी, तो उन्हें इसे चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट जाना चाहिए था।”

वहीं आत्महत्या से उपजे देशव्यापी आक्रोश के बीच इंजीनियर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया की 2022 की पुलिस शिकायत का विवरण सामने आया है, जिसमें दहेज के लिए उत्पीड़न और हमले का आरोप लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दर्ज की गई शिकायत में निकिता सिंघानिया ने आरोप लगाया कि अतुल सुभाष उसके साथ मारपीट करते थे और पति-पत्नी के रिश्ते के साथ “जानवरों की तरह व्यवहार करना” शुरू कर देते थे।

निकिता ने अपनी शिकायत में अपने इंजीनियर पति, उनके माता-पिता और भाई-भाभी को आरोपी बताया था। बाद में दहेज निषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। निकिता ने आरोप लगाया था कि उनकी शादी के बाद सुभाष और उसके ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये की मांग की क्योंकि उसके माता-पिता ने उन्हें जो दिया उससे वे संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे “शारीरिक और मानसिक रूप से” प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

निकिता ने शिकायत में दावा किया, “मेरे पति ने शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और मेरे साथ पति-पत्नी के रिश्ते के साथ जानवरों जैसा व्यवहार करना शुरू कर दिया। वह मुझे धमकी देकर मेरी पूरी सैलरी मेरे खाते से अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था।” उन्होंने यह भी दावा किया कि उसके ससुराल वालों द्वारा बार-बार उत्पीड़न के कारण उनके पिता का स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिनकी 17 अगस्त, 2019 को स्ट्रोक के कारण मृत्यु हो गई।

Bihar Vigilance Awareness Week: बिहार शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ...

Bihar Vigilance Awareness Week, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी सतर्कता...

Kaimur Ramanujacharya Mahotsav: कैमूर में श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महोत्सव का शुभारंभ, धार्मिक...

Kaimur Ramanujacharya Mahotsav: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत परसिया गांव में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी...

Bihar Samagra Shiksha Abhiyan: बिहार में शिक्षा योजनाओं को रफ्तार, 1,627...

Bihar Samagra Shiksha Abhiyan, पटना: बिहार में सरकारी विद्यालयों के आधारभूत ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान और...