नवादा : नवादा बीते दिनों 16 मार्च को राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर एक व्यवसाय से छिनतई की गई थी। आज नवादा समाहरणालय में आरक्षी अधीक्षक (SP) से इस घटना के जांच के लिए आवेदन दिया गया। नवादा शहर के पुरानी बाजार स्थित ओमप्रकाश पिता पलदेव का पुत्र ओमप्रकाश स्वर्ण स्वर्णकार और उसके पुत्र अकौना बाजार से अपने जेवर के दुकान को हर दिन की तरह 16 मार्च को संध्या सात बजे बंद करके अपने घर पुरानी बाजार वापस आ रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने जेवरात से भरे ठेला को छीन कर ले भागे। जिसकी कीमत लगभग 10 से 12 लाख रुपया की जा रही है। आज ओमप्रकाश स्वर्णकार ने आरक्षी अधीक्षक से इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है।
यह भी पढ़े : कोटवा में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
अनिल कुमार की रिपोर्ट


