बोकारो : पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के काशीझरीया पंचायत के चडकपत्थर गांव में तारू सिंह की गांव के ही एक युवक ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि तारू सिंह बैल लेकर चराने जा रहा था, इसी क्रम में मुचीराम सिंह ने पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद से मुचीराम सिंह एवं उसका परिवार घर से फरार है. आरोपी युवक चडकपत्थर गांव का ही रहने वाला है.
बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ शराब पीकर आपस में उलझ गए थे. इसके बाद मामला शांत हो गया था. लेकिन आरोपी युवक बदला लेने की नियत से उसने पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने किसान पर हमला कर दिया. जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट : चुमन
पड़ोसी से झगड़ा होने के बाद थाना जा रहे युवक को रास्ते में ही लगा दिया ठिकाना


