बांका: बांका में अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया। जख्मी की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के महेंद्र दास क पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल बांका पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया जहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। वहीं फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने बताया कि मृतक कर्मी पैसे के कलेक्शन के लिए वियासहरा गांव गया था जहां से लौटने के क्रम में अपराधियों ने चक्कीडीह गांव में अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद कर्मी ने खुद ही फोन कर मैनेजर को घटना की जानकारी दी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- NTPC Nabinagar में हुई लोक सुनवाई, लोगों ने कहा…
बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट
Collection Collection
Collection
Highlights