बिहार NDA में सीटों का फार्मूला लगभग तय, कौन पार्टी कितने पर लड़ेगी जानिये…

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। अभी तो दोनों गठबंधनों में सीटों का बंटवारा क्लियर नहीं हो पाया है। दोनों गठबंधनों की तरफ से बैठकों का दौर जारी है। बिहार में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। बिहार में पहले चरण का चुनाव छह नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगा। आज पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Goal 7 22Scope News

 बिहार विधानसभा चुनाव : NDA में सीटों का फॉर्मूला तय – सूत्र

इस बीच बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस बीच एनडीए में सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। सूत्रों की माने तो इस गठबंधन में जनता दल यूनाइटेड (JDU) सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरे नंबर पर सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सीटें मिलेंगी। जदयू 102 सीटों पर जबकि बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 25 सीटों की हिस्सेदारी मिलेगी। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को आठ सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी देखें :

NDA में कल सीट शेयरिंग का ऐलान संभव

आपको बता दें कि शनिवार यानी 11 अक्टूबर को एनडीए में सीटों का पेच सुलझ जाएगा और देर शाम तक सीटों का बंटवारा हो सकता है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े : सम्राट के आवास पर NDA की बड़ी बैठक, BJP-JDU के कई नेता मौजूद

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img