पाकिस्तानी बहुओं का भविष्य अधर में: हजारीबाग में दो परिवारों की चिंता, गृह विभाग से मांगा गया मार्गदर्शन

रांची: हजारीबाग में रह रही दो पाकिस्तानी मूल की महिलाओं का भविष्य फिलहाल अनिश्चित बना हुआ है। केंद्र सरकार के हालिया निर्देश के बाद यह तय नहीं हो पा रहा है कि ये दोनों महिलाएं भारत में रह पाएंगी या उन्हें पाकिस्तान लौटना होगा। इस मुद्दे पर गृह विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने 27 अप्रैल 2025 तक वीजा पर भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश लौटने का निर्देश दिया था। इसका असर हजारीबाग के दो परिवारों पर भी पड़ा है, जो अब गहरी चिंता में हैं।

पहला मामला कांग्रेस के पूर्व मंत्री एचएच रहमान के छोटे भाई सफीकुर्र रहमान से जुड़ा है, जो आजाद नगर, हजारीबाग के निवासी हैं। उन्होंने 1994 में पाकिस्तान की अनिका रहमान से शादी की थी। अनिका को 2014 तक लांग टर्म वीजा मिला था, पर उसके बाद वीजा का नवीनीकरण नहीं हो पाया।

दूसरा मामला पेलावल थाना क्षेत्र के बारी कॉलोनी निवासी मिराज अख्तर से संबंधित है, जिन्होंने 2010 में पाकिस्तान की फातिमा तंजीम से विवाह किया था। फातिमा का वीजा 2021 तक वैध था, लेकिन इसके बाद से उसका विस्तार नहीं हो सका।

दोनों मामलों की जानकारी पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने गृह विभाग को भेज दी है। अब अंतिम निर्णय केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा कि इन महिलाओं को भारत में रहने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।


Related Articles

Video thumbnail
पत्नी की हत्या मामले में हजारीबाग के पूर्व SDO को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत पर जेल से निकले बाहर
06:40
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन 9 दिवसीय विदेश दौरे के बाद लौट रहे रांची, आते ही DGP के कार्यकाल पर क्या लेंगे फैसला?
06:06
Video thumbnail
सेना को एक्शन लेने की छूट देने के बाद पीएम की बैठक के मायने क्या
05:42
Video thumbnail
आलमनगर में JDU के नरेंद्र नारायण यादव को रोकने के लिए महागठबंधन करे तो क्या करे? सामने RJD या VIP?
13:10
Video thumbnail
विधायक जयराम महतो का सरकार पर हमला | #viralShorts | 22Scope
00:27
Video thumbnail
झारखंड की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Top Stories | April 29, 2025
20:12
Video thumbnail
DSPM University को लेकर छात्रों ने रखी शर्तें, तालाबंदी की धमकी पर क्या बोला प्रबंधन | Ranchi News
06:05
Video thumbnail
एक कमरे की यूनिवर्सिटी ने मंत्री हफीजुल को दी डॉक्टरेट की उपाधि, न कोई फोन उठाने और न बताने वाला
11:06
Video thumbnail
Bihar Election 2025: मंत्री संतोष सुमन ने बताया क्यों जीतेगा NDA, पिता जीतन मांझी की क्यों की तारीफ
32:25
Video thumbnail
जयराम के न्यूज़ 22Scope से खास बातचीत के दौरान JLKM की रणनीति पर दिये जवाब के क्या हैं मायने
05:33
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -