पटना सिटी : पटना सिटी के भूतनाथ रोड के अगमकुआं थाना में झपट्टा मार स्कूटी सवार गिरोह ने एक महिला की गले से सोने की चेन छीन लिया। झपट्टा मारने की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिला और स्थानीय लोगों ने दौड़ कर उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। दो की संख्या में स्कूटी सवार अपराधी तेजी से भाग गए। महिला के पति ने बताया कि सोने की चेन की कीमत डेढ़ लाख के करीब है।
आपको बता दें कि इस मामले में अगमकुआं थाना को सूचना दिया गया है। पुलिस लिखित बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। अगमकुआं थाना क्षेत्र के हरेक जगह शराब विक्रेता नशीले पदार्थों को बेचने वालों को गिरफ्त में ले लिया है। यहां तक अपराधी बाहर से भी आकर लूटपाट कर रहें हैं। वहीं सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है। लोगों का कहना है कि जबतक प्रशासन चारों तरफ घुम व निरीक्षण कर अपराधियों को धर-पकड़ लगाम लगाने की कोशिश करे।
यह भी पढ़े : भूतनाथ में फल व्यापारी की ATM से ठगों ने निकाल लिए रुपए
यह भी देखें :
उमेश चौबे की रिपोर्ट


