Pakur: फाइलेरिया की दवा खाने से स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, जमकर हुआ हंगामा

Pakur: लिट्टीपाड़ा में फाइलेरिया की दवा खाने से स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झेनागड़िया के बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने से एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर ग्रामीण अभिभावक ने बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख काफी हंगामा करने लगा और स्वास्थ्य कर्मियों को विद्यालय में ही बंधक बनाकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

Pakur: डॉक्टरों ने ग्रामीणों को समझाया

वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सक डॉ. मुकेश बेसरा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया कि फाइलेरिया की दवा खाने से शरीर हल्का कमजोर और उल्टी जैसा महसूस होता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन ग्रामीण, डॉक्टर और नर्स की बात को मानने व सुनने को तैयार नहीं थे। वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है, सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...