रांची में प्रीपेड स्मार्ट मीटर का असर: बकाया वालों की बिजली कटनी शुरू, एक जून से तेज होगा अभियान

रांची:  रांची के बिजली उपभोक्ताओं के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर का सिस्टम पूरी तरह लागू कर दिया है। शहर में लगाए गए करीब 3.30 लाख स्मार्ट मीटर अब स्विच ऑन होकर प्रीपेड मोड में जा चुके हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी मनी और पुराने बिल माफी को एडजस्ट करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इसके बाद अब बिजली सेवा पूरी तरह रिचार्ज के आधार पर मिलने लगी है।

जेबीवीएनएल के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस माइनस में चला गया है या जिन्होंने अभी तक रिचार्ज नहीं कराया है, उनकी बिजली कटनी शुरू कर दी गई है। अब तक रांची में 800 से ज्यादा उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा चुका है। विभाग अभी फिलहाल 10 हजार या उससे अधिक बकाया वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन एक जून से यह अभियान और तेज होगा और माइनस बैलेंस वालों की भी बिजली गुल कर दी जाएगी।

एक महीने में पूरा होगा स्मार्ट मीटर का काम
जेबीवीएनएल ने बताया कि रांची के साढ़े तीन लाख शहरी उपभोक्ताओं में से 3.30 लाख के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। बाकी बचे उपभोक्ताओं के घरों में अगले एक माह के भीतर मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि जिनको मीटर रिचार्ज या बकाया का मैसेज नहीं मिल रहा है, वे अपना मोबाइल नंबर जल्द से जल्द लिंक करवा लें।

रिचार्ज का तरीका भी बदला
प्रीपेड मीटर सिस्टम के तहत उपभोक्ता अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप नंबर 9431135503 पर ‘Hi’ भेजकर बिल और रिचार्ज की प्रक्रिया कर सकते हैं। इसके अलावा पुराने सिस्टम की तरह एटीपी मशीन या ऑफलाइन मोड से भी रिचार्ज किया जा सकता है। जिनके मीटर प्रीपेड मोड में जा चुके हैं, उनके यहां अब मीटर रीडर नहीं जाएंगे। हर महीने बिल और बकाया की जानकारी मोबाइल पर भेजी जाएगी।

अगले माह से स्वतः कटेंगे कनेक्शन
बिजली विभाग ने साफ कर दिया है कि जून से बकाया वाले सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्वतः कटना शुरू हो जाएंगे। फिलहाल हर महीने उपभोक्ताओं को एसएमएस और मैसेज भेजकर चेतावनी दी जा रही है कि बिजली कटने से बचने के लिए रिचार्ज कराना अनिवार्य है।


Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img