संविदा पर 126 डॉक्टरों की नियुक्ति, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

राज्यभर के अस्पतालों को मिलेगा नया मेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी मजबूती

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए संविदा पर 126 डॉक्टरों की नियुक्ति की है। मंगलवार को लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नवनियुक्त डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत वेडिंग मॉडल प्रक्रिया से की गई है, जिसमें डॉक्टरों ने फाइनेंशियल बिडिंग के आधार पर अपने वेतन का निर्धारण स्वयं किया। कुल 219 पदों पर संविदा नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिनमें से प्रथम चरण में 126 पदों पर नियुक्ति की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा, “स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए चार बुनियादी चीजों की आवश्यकता है – मरीजों की सुविधा के अनुसार डॉक्टरों की संख्या, बेहतर अस्पताल इन्फ्रास्ट्रक्चर (ICU बेड, जनरल बेड, ऑपरेशन थिएटर), सिविल सर्जन और डिप्टी सुपरिटेंडेंट को वित्तीय शक्तियाँ, और छोटी-छोटी अस्पताल उपयोगी सामग्रियों की त्वरित उपलब्धता। इन चार बिंदुओं पर हम तेजी से कार्य कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह से बदलने का सपना उन्होंने देखा है और पिछले छह महीनों में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्री ने निजी अस्पतालों की मनमानी पर भी सख्ती से बोलते हुए कहा कि मरीजों की मृत्यु के बाद उनका शव सिर्फ पैसे के लिए रोकने जैसी घटनाएं अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

डॉ. अंसारी ने कहा, “जब मैं विधायक था तब भी आम जनता की स्वास्थ्य समस्याओं से रूबरू होता था। अब जब मुझे स्वास्थ्य सेवा देने का मौका मिला है तो मैं इस पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने नियुक्त डॉक्टरों को शुभकामनाएं दी और उनसे उम्मीद जताई कि वे झारखंड की स्वास्थ्य सेवा को जनसामान्य के लिए सुलभ और विश्वसनीय बनाएंगे।

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...