Ranchi- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि वर्ष 2024 तक झारखंड के सभी घरों में नल से जल पहुंचा दिया जाएगा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों और संवेदकों से कोविड खत्म होने का इंतजार नहीं कर तेज गति से काम को पूरा करने का निर्देश देते मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हमने 21% का लक्ष्य पूरा कर लिया है, लेकिन यह प्रर्याप्त नहीं है. इसमें तेजी लाने की जरुरत है. अभियंताओं का ध्यान रुटीन काम में ज्यादा है, लेकिन काम की गुणवता पर कम. बड़ी बड़ी कंपनियां काम तो ज्यादा ले लेती है, लेकिन समय पर काम को पूरा नहीं कर पाती. यही कारण है कि हम जल जीवन मिशन में हम सबसे नीचे हैं. यदि कोई परेशानी है तो वह सीधे मंत्री से बात कर सकते हैं.
श्रीलंका बनने की राह पर भारत
देश की अर्थव्यवस्था की तुलना श्रीलंका से करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार का ध्यान देश की आर्थिक नीतियों की ओर नहीं होकर पूरे देश में हिंदु मुस्लिम के नाम पर लड़ाई करवाने की है. जबकि आये दिन एलपीजी का दाम बढ़ाया जा रहा है, आम जनता महंगाई से त्रस्त है.
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झामुमो में नहीं कोई धर्म संकट
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झामुमो में धर्म संकट के सवाल पर कहा कि कहीं कोई धर्म संकट की स्थिति नहीं है, चुनाव से पहले झामुमो अपना स्टैंड साफ कर देगी. अभी राष्ट्पति चुनाव में देरी है.
गढ़वा की घटना के लिए स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक हैं जिम्मेदार
गढ़वा एक स्कूल में प्रार्थना को लेकर हुए विवाद पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में हिंदू और मुसलमानों के बीच कोई गलतभहमी नहीं है, यहां सारे लोग आपस में भाईचारे के साथ रहते है. उस घटना के लिए विद्यालय का प्राचार्य और शिक्षक जिम्मेवार हैं. इस घटना को लेकर किये गये मीडिया कवरेज पर प्रश्न खड़ा करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मीडिया ने घटना का एक पहलू को ही सामने रखा. उसकी सम्पूर्णता को सामने नहीं रखा.
रिपोर्ट- शाहनवाज

















