अशोक की जयंती पर गरमाया रहा जातीय जनगणना का मामला, जदयू ने दुहरायी जातीय जनगणना की मांग

436
Advertisment

 Patna- अशोक महान के नक्शे कदम पर चलकर नीतीश कुमार बिहार के नवनिर्माण में जुटे हैं. न्याय के साथ विकास की अवधारणा पर चलकर बिहार का कायाकल्प किया जा रहा है.

Advertisment

उक्त बातें जदयू की ओर से राजधानी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में अशोक महान की जयंती समारोह में जदूय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कही.

ललन सिंह ने इस अवसर पर उपेन्द्र कुशवाहा की मांग का समर्थन करते हुए जातीय जनगणना करवाने की  मांग दुहरायी. उन्होंने कहा की याद कीजिए कि इससे पहले जातीय जनगणना कब हुआ था.

जातीय जनगणना के लिए हमारी पार्टी अडिग है, यह केन्द्र सरकार को स्पष्ट करना है कि वह जातीय जनगणना के पक्ष में है या नहीं. उसके बाद ही हम आगे की रणनीति बनाएंगे.

बता दें कि महान सम्राट अशोक को लेकर बिहार में हर राजनीतिक दल की ओर से खेमेबंदी की जाती रही है, उनके जन्म दिन पर कार्यक्रमों का आयोजन कर पिछड़ों के बीच अपनी पकड़ बनाने की रणनीति बनाई जाती है, जदयू की सहयोगी दल भाजपा ने भी पहली बार अशोक महान की जयंती का आयोजन किया था, लेकिन जदयू हर वर्ष इसका आयोजन करती रही है.

इस बार के आयोजन की विशेष बात यह रही कि भाजपा के कार्यक्रम से अलग यह अपना आयोजन कर रही है, और इसमें भी जातीय जनगणना की मांग कर केन्द्र सरकार पर दवाब बनाने की काम कर रही है.

रिपोर्ट- प्रणय 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates