रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस नजर

रांची : रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च- रामनवमी की

सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा राजधानी रांची में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है.

रांची के अतिसंवेदनशील इलाकों में आरएएफ और जिला बल के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया.

जिसका नेतृत्व सिटी डीएसपी दीपक कुमार और

आरएएफ डिप्टी कमान्डेंट राकेश कुमार, असिस्टेंट कमान्डेंट अजित कुमार कर रहे हैं.

शुक्रवार को निकाले गए फ्लैग मार्च में आरएएफ और

जिला बल के भारी संख्या में जवानों ने पूरे साजो सामान के साथ फ्लैग मार्च किया.

रांची के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च करते हुए जवानों ने आम जनता को सुरक्षा की भावना प्रदान की.

साथ ही असामाजिक तत्वों को पुलिस की तैयारी महसूस करवाया.

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा लोगों से अपील की कि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी त्योहार मनायें. हम आपकी सुरक्षा के लिये सदैव तत्पर हैं. किसी के बहकावे में ना आयें और न ही किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान दें.

बता दें कि रामनवमी को लेकर पूरी तैयारी हो गई है. श्री महावीर मंडल रांची महानगर ने रामनवमी महोत्सव को धूमधाम एवं भव्यता से मनाने का फैसला किया है. साथ ही मंडल ने गाइडलाइन में संशोधन के लिए सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

ढोल नगाड़ा के साथ निकाली जाएगी शोभायात्रा

श्री महावीर मंडल रांची महानगर के पदधारियों ने बताया किया ढोल नगाड़ा बाजा की गूंज के साथ रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी. पहले से रिकॉर्डेड संगीत डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा. यह भी विशेष ध्यान रखा जाएगा कि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे. यह भी विशेष ध्यान रखा जाएगा कि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे. हम अपने धर्म अपने संस्कार और स्थापित परंपराओं के तहत शोभा यात्रा निकालेंगे और निर्धारित अवधि में ही तपोवन मंदिर जाएंगे. उन्होंने बताया कि गत 2 वर्ष कोरोना के कारण शोभा यात्रा स्थगित रही. इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों के तहत मर्यादित ढंग से महोत्सव मनाया जाएगा.

रिपोर्ट: मुर्शिद आलम

अल्बर्ट एक्का चौक से रतन टॉकीज चौक तक फ्लैग मार्च

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...