राज्य की विधि व्यवस्था लचर, जनता त्राहिमाम कर रही है- नेता प्रतिपक्ष

रांचीः झारखंड के हेमंत सोरेन की सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। आये दिन राज्य में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है और सरकार कुंभकरणीय नींद में है। धनबाद में शनिवार को घटित एक घटना इस बात का सबुत है कि सरकार के संरक्षण में अपराधी फल फूल रहे है और किसी भी घटना को आसानी से अंजाम दे रहे है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।

उन्होंने शनिवार को धनबाद में हुए गोली कांड की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि बैंक मोड़ क्षेत्र के मटकुरिया रोड स्थित कार सेंटर के मालिक धोबाटांड़ निवासी दीपक अग्रवाल को अपाधियों ने उनके दुकान में ही गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने उन्हें धमकी वाला पत्र भी भेजा था जिस कारण वे कई दिनों से दुकान पर नहीं बैठ रहे थे। इस घटना में पुलिस को मेजर नाम के अपराधी की संलिप्ता की जानकारी मिली है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

व्यवसायी हाल के दिनों में डर के साये में अपना धंधा चला रहे

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि धनबाद के व्यवसायी हाल के दिनों में डर के साये में अपना धंधा चला रहे है। आये दिन व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की जाती है। जो व्यवसायी रंगदारी देने से मना कर रहे है उनपर अपराधी हमला कर रहे है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि धनबाद सहित पूरे राज्य के अपराधियों को सरकार का संरक्षण किसी न किसी रुप में मिल रहा है। जिसका असर यह हो रहा है कि अब राज्य के बड़े व्यपारी जो रोजगार का श्रृजन कर रहे है वो दूसरे राज्य में पलायन कर रहे है। वहीं कोई भी नया व्यवसाय या उद्योग राज्य में स्थापित नही हो रहा। जिससे राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है।

धनबाद में लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामले

नेता प्रतिपक्ष ने झारखण्ड पुलिस के अधिकारिक साईट पर दी गयी जानकारी को साझा करते हुए कहा कि सिर्फ धनबाद में इस वर्ष अगस्त माह तक ही 76 हत्याएं, 19 लूट, 9 डकैती, 57 अपहरण, 52 बलात्कार जैसी संगीन घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने राज्य की विधी व्यवस्था पर चिन्ता जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने से आग्रह किया है कि राज्य में अपराधियों पर लगाम जल्द से जल्द लगायें अन्यथा राज्य की स्थिति काफी गंभीर हो जायेगी और मजबूरन राज्य की जनता को सड़को पर उतरना होगा।
रिपोर्टः मदन सिंह

 

 

Saffrn

Trending News

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...

सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो द्वारा भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर...

Desk: भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती दिनांक 14 अप्रैल 2026 को सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img