प्रकाशित: अपडेट:
धनबाद : सोनोत संथाल समाज के द्वारा दो आदिवासी परिवारों के बीच जमीन विवाद के निपटारे के लिए बैठक चल रही थी। इसी दौरान स्थानीय दबंगों ने बैठक में व्यवधान उत्पन्न किया। उनके साथ गाली गलौज भी की।
जमीन पर कब्जा के उद्देश्य से दबंगों ने बैठक नहीं करने की धमकी दी। जिसके बाद नाराज होकर संथाल समाज से जुड़े लोगों ने स्थानीय भूली ओपी में आवेदन देकर दबंगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
उनका आरोप है कि दबंगों की नजर उस जमीन पर है। जिसकी वजह से दोनों आदिवासी परिवार में लंबे अरसे से केस मुकदमा चल रहा है। दबंग जमीन कब्जा करने की मंशा से दोनों परिवारों के बीच समझौता नहीं होने देना चाहते हैं।
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल
81 वर्ष बाद फिर से गुंजायमान होगा हिन्द पीढ़ी का आदिवासी मैदान,जुटेंगे झारखंड आन्दोलनकारी
Highlights

















