Advertisment

उपेंद्र के नेतृत्व में हुई बैठक, कहा- चुनाव में जो परिणाम उसकी की गई समीक्षा

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एनडीए की तरफ से राज्यसभा के कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा ने आज यानी शनिवार को दो दिवसीय बैठक के उपरांत प्रेस और मीडिया के साथियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद दो दिनों की बैठक आयोजित की गई थी। कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव के जो परिणाम आए उसकी समीक्षा की गई।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बहुत अधिक अंतर से वहां (काराकाट) से उम्मीदवारों की जीत हुई थी। पर इस बार अंतर बहुत कम था। समीक्षा में कई तरह के निष्कर्ष निकले हैं। आगे बिहार विधानसभा की चुनाव में रणनीति बनाई जाएगी। एनडीए गठबंधन में जहां चर्चा करने की जरूरत होगी वहां हम चर्चा करेंगे। एक कारण जो सबने बताया कि को-आर्डिनेशन की बहुत कमी दिखी। ठीक से को-आर्डिनेशन नहीं हो पाया है। कहीं थोड़ा को-आर्डिनेशन हुआ कहीं कुछ नहीं हुआ। इसका आगे आभाव नहीं रहे, इसके लिए एनडीए गठबंधन के साथ बैठक में अपनी बात रखेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में को-आर्डिनेशन सही से हो। हमारी पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी चुनाव के दो महीने पहले ही हुआ। अगस्त से सदस्यता अभियान हम शुरू करेंगे। अगले दो महीने सदस्यता अभियान पार्टी का चलेगा। हर जिले में वहां के साथी तय करेंगे की सदयता पर्व कब मनाया जाएगा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव को बोलने से कुछ नहीं होता है। जितना ही बोलेंगे उतना ही एनडीए और मजबूत होगा।

यह भी पढ़े : Breaking : उच्च सदन जाएंगे उपेंद्र, बीजेपी से मिली हरी झंडी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...