उपेंद्र कुशवाहा से बड़ा अवसरवादी और स्वार्थी कोई नहीं –उमेश कुशवाहा
पटना : नीतीश कुमार पर उपेंद्र कुशवाहा के लगातार हमलों से तिलमिलाई जदयू ने आज उन्हे वार्ड का चुनाव जीतकर दिखाने की चुनौती दे डाली.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अपने गांव जाकर लोगों की राय ले लें और वार्ड का चुनाव लड़कर देख लें तो हैसियत का पता चल जाएगा.
पार्टी की ओर से मोर्चा संभालते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा काफी महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं.

नीतीश कुमार पर सवाल उठाना सूर्य पर थूक फेंकने जैसा- उमेश कुशवाहा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा बहुत बड़े अवसरवादी और स्वार्थी व्यक्ति हैं.
नीतीश कुमार की राजद से डील के बारे में पूछे जाने पर जदयू नेता ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को ये देखना चाहिए कि उन्होने क्या-क्या किया.
उमेश कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर सवाल उठाने को सूर्य पर थूक फेंकने जैसा बताया. उन्होने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जितना ज्यादा नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं उतना ही नीचे जा रहे हैं.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने जदयू को सींचा है. वो उपेंद्र कुशवाहा उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होने कहा था कि जदयू अकेले नीतीश कुमार की पार्टी नहीं है.
शुरू से ही पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं उपेंद्र कुशवाहा- उमेश कुशवाहा
उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा बार-बार पार्टी छोड़कर गए और कमजोर पड़े तो वापस लौटे. इसके बावजूद पार्टी ने न सिर्फ उन्हे स्वीकार किया बल्कि इज्जत भी बख्शी.
उन्हे राज्यसभा भेजा, विधान परिषद् का सदस्य बनाया और पार्टी में भी अहम पदों पर बैठाया.
लेकिन अपने महत्वाकांक्षा की वजह से उन्होने हमेंशा पार्टी को कमजोर करने का काम किया.
संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के नाते बैठक बुलाने के उपेंद्र कुशवाहा के फैसले पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हे इसका अधिकार नहीं है.
- PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा और रीना का बिजली बिल शून्य, सब्सिडी से भी मिला फायदा
- Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार! मुजफ्फरपुर में 1391.4 लीटर शराब मिलने से सवाल
- Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों में पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बोले- बिहार में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की मां दुर्गा की पूजा, बिहार की सुख-समृद्धि की कामना
- Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान की दिखी मिसाल, लोग बोले- सरकार की पहल से लें सीख

















