Advertisment

खनन पदाधिकारी ने खनन और क्रेसर संचालकों की समस्याओं को जाना

दुमका/ शिकारीपाड़ाः खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने सरस डंगाल में खनन क्षेत्र के खनन पट्टाधारी और क्रेशर एसोसिएशन के साथ बैठक कर खनन और  क्रेसर के सुचारु संचालन पर चर्चा की. मौके पर खदान और क्रेशर संचालकों ने खनन पदाधिकारी को अपनी समस्याओं से रुबरु करवाया.

बता दें कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र को पत्थर खदान की मंडी माना जाता है. लेकिन , लॉकडाउन के कारण काफी समय से बंदी के कगार पर है. खनन क्षेत्र से जुड़े मजदूर काम की तलाश में दूसरे राज्य पलायन कर चुके हैं.

खदान एवं क्रेशर संचालकों ने डीएमओ के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा और सहयोग की अपील की.

मौके पर डीएमओ ने कहा कि प्रशासन,  विभाग और व्यवसायियों को एक साथ मिलकर इस मामले का समाधान करना है. व्यवसायी वैध तरीके से खदान और क्रेशर का संचालन करें. और सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करें.

बैठक के बाद जिला खनन पदाधिकारी का काफिला हरिपुर क्रशर मंडी पहुंचा, जहां से  बगैर कागजात के बोल्डर लदे कई गाड़ियों को जब्त किया

रिपोर्टः आशिश

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...