मंत्री ने मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बन रहे बैरिया बस स्टैंड समेत अन्य निर्माण कार्यों का लिया जायजा

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने मुजफ्फरपुर में चल रहे मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों का घूम-घूमकर जायजा लेने के क्रम में बैरिया बस स्टैंड में चार मंजिला बस स्टैंड का हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। बैरिया बस स्टैंड के निर्माण कार्य में लगे एजेंसी से उन्होंने आगामी मार्च तक की समय सीमा में कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। फंड की कमी की वजह से बैरिया बस स्टैंड का चार मंजिला बनने वाले बस स्टैंड को घटाकर दो मंजिला कर दिया गया।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चार मंजिला बैरिया बस स्टैंड के निर्माण को लेकर प्रथम फेज की राशि उपलब्ध करा दी गई है। आगामी मार्च तक पूरा कर लेने का डेड लाइन रखी गई है। द्वितीय फंड की राशि जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी की लगातार समीक्षा की जा रही है, जल्द निर्माण कर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मेयर निर्मला साहू और नगर आयुक्त के अलावे कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Mantri Nitin Navin 1 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रगति यात्रा के दौरान Darbhanga में CM नीतीश, देंगे करोड़ों की सौगात

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...