आदित्य ज्वेलर्स दुकान से 1 करोड़ की ज्वेलरी व 9 लाख नकद की लूट, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले कए बदमाश

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नगर थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले अनवरपुर चौक के पास स्थित आदित्य ज्वेलर्स दुकान से बदमाशों ने एक करोड़ रुपये से ऊपर के सोने-चांदी के जेवरात एवं लगभग नौ लाख रुपये नकद लूट लिए. बदमाश दुकान में मौजूद दो ग्राहक एवं शाप के कर्मचारी से मोबाइल, पर्स समेत महिला ग्राहक से जेवरात लूटकर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आधा दर्जन अपराधी दुकानदार का मोबाइल एवं सीसीटीवी का डीवीआर लेकर सिनेमा रोड की ओर भाग गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

loot 1 22Scope News

हथियार के बल पर लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम

पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई है. एसपी मनीष ने बताया कि लूट कितने की है? यह अभी पता नहीं चल सका है. दुकानदार अपने स्टाक का मिलान कर रहे हैं, उसके बाद ही इस मामले में स्पष्ट तौर पर कुछ जानकारी दी जाएगी. बताया जाता है कि लूट शनिवार की शाम करीब सात बजे की है. करीब आधा दर्जन की संख्या में लुटेरों ने अनवरपुर चौक स्थित आदित्य ज्वेलर्स दुकान में धावा बोल दिया. बताया जाता है कि तीन लुटेरे शाप के अंदर प्रवेश कर गए और हथियार के बल पर दुकानदार एवं ग्राहक को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद दुकान से सारे जेवरात लूट लिए. वहीं दुकानदार का मोबाइल भी ले लिया. इस दौरान दुकान में जेवर खरीदने अपने बेटे के साथ आई महिला के साथ भी लूटपाट की गई. बेटे की चेन, पैसा एवं मोबाइल भी अपराधी ले गए. दुकानदार अमृत का कहना है कि करीब एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात व कैश की लूट हुई है.

रिपोर्ट : शक्ति

चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही छानबीन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!