व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूटे

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के यूपी-बिहार सीमा स्थित बथनाकुटी एनएच 27 पर अज्ञात बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मार डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. घायल व्यवसायी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकत्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि घायल व्यवसायी कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी स्व. राजदेव प्रसाद के पुत्र गोविंद प्रसाद जलालपुर में टॉफी नमकीन के होलसेल व खुदरा विक्रेता हैं. घायल व्यवसायी गोविंद प्रसाद ने बताया कि वह यूपी से समान खरीद कर वापस अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही यूपी से बिहार के सीमा में प्रवेश किये वैसे ही बथना कुटी के पास एनएच 27 पर पहले से ही घात लगाए तीन बदमाशों ने उसके बाइक को रोककर बैग में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए हथियार के बल पर लूट ली. जिसका विरोध करने पर हथियार बंद बदमाशों ने दो गोली उसके पैर में मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी व्यवसायी मौके पर ही गिरकर लहू लुहान हो गया.

जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वही पुलिस मामले की जांच व बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है.

रिपोर्ट: आशुतोष तिवारी

फ्री में नहीं दी सब्जी तो मार दी गोली

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img