कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल के नए एसडीम अब राकेश कुमार सिंह होंगे सोमवार को पदभार ग्रहण की। वहीं स्थानांतरित हुए मोहनिया एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद का विदाई समारोह मनाया गया। जहां एक तरफ नए एसडीम ने योगदान किया। वहीं पूर्व एसडीएम का विदाई समारोह भव्य रूप से मनाया गया। बता दें कि मोहनिया एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद का तबादला पटना के श्रम संसाधन विभाग के विशेष कर पदाधिकारी के रूप में हुआ है।
पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल के कार्यालय पदाधिकारी के पद पर रहे राकेश कुमार सिंह आज से मोहनिया के नए एसडीम का पदभार लिए। अनुमंडल कार्यालय के अनुमंडल कार्यालय में अधिकारियों व कर्मियों तथा समाजसेवियों के बीच यह विदाई समारोह सह पदभार ग्रहण हुआ। पदभार ग्रहण करते हुए नए एसडीम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले अपने अनुमंडल को विकसित करूंगा। उन्होंने कहा कि जितनी भी सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है उसे शत प्रतिशत धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
इस मौके पर मौजूद अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजीत कुमार, डीसीएलआर दुष्यंत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमारी पुष्पावती सिंह, विनोद कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार, जैनेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, श्रुति कुमार सिंह, सुमन सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, रामकेर राम, सुनीता कुमारी, वेद प्रकाश, पुनीत कुमार श्रीवास्तव और समाजसेवी शिवजी कुमार सहित मौके पर प्रशासनिक कर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट







