नए एसडीम ने लिया पदभार, स्थानांतरित का हुआ विदाई समारोह

कैमूर : कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल के नए एसडीम अब राकेश कुमार सिंह होंगे सोमवार को पदभार ग्रहण की। वहीं स्थानांतरित हुए मोहनिया एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद का विदाई समारोह मनाया गया। जहां एक तरफ नए एसडीम ने योगदान किया। वहीं पूर्व एसडीएम का विदाई समारोह भव्य रूप से मनाया गया। बता दें कि मोहनिया एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद का तबादला पटना के श्रम संसाधन विभाग के विशेष कर पदाधिकारी के रूप में हुआ है।

पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल के कार्यालय पदाधिकारी के पद पर रहे राकेश कुमार सिंह आज से मोहनिया के नए एसडीम का पदभार लिए। अनुमंडल कार्यालय के अनुमंडल कार्यालय में अधिकारियों व कर्मियों तथा समाजसेवियों के बीच यह विदाई समारोह सह पदभार ग्रहण हुआ। पदभार ग्रहण करते हुए नए एसडीम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले अपने अनुमंडल को विकसित करूंगा। उन्होंने कहा कि जितनी भी सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है उसे शत प्रतिशत धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

इस मौके पर मौजूद अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजीत कुमार, डीसीएलआर दुष्यंत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमारी पुष्पावती सिंह, विनोद कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार, जैनेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, श्रुति कुमार सिंह, सुमन सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, रामकेर राम, सुनीता कुमारी, वेद प्रकाश, पुनीत कुमार श्रीवास्तव और समाजसेवी शिवजी कुमार सहित मौके पर प्रशासनिक कर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...