दरभंगा: रविवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने दरभंगा पहुंचे। दरभंगा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने बिहार में खुद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा होने की बात से इंकार करते हुए कहा कि अभी बिहार में मुख्यमंत्री पद पर कोई वैकेंसी नहीं है। Bihar Bihar Bihar Bihar
यह भी पढ़ें – CM के गांव में PK को नहीं मिली एंट्री, जिला प्रशासन ने कहा ‘अनुमति सिर्फ…’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और उनके नेतृत्व में ही एनडीए एक बार फिर बिहार में चुनाव लड़ेगा। 2025 में मुख्यमंत्री एक बार फिर से नीतीश कुमार बनेंगे और बिहार को पूर्व की तरह विकास की राह पर आगे ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के सहयोग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार का नेतृत्व करेंगे। उनकी सोच बिहार के विकास की सोच है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- इन MPs ने संसद में किया बेहतर प्रदर्शन, अब संसद रत्न पुरस्कार से किये जायेंगे सम्मानित
दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट


