Advertisment

इन MPs ने संसद में किया बेहतर प्रदर्शन, अब संसद रत्न पुरस्कार से किये जायेंगे सम्मानित

नई दिल्ली: सांसद में बेहतर योगदान देने वाले 17 सांसदों और 2 संसदीय स्थायी समितियों का चयन संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए किया गया है। संसद रत्न पुरस्कार संसद में सदस्यों की सक्रियता, बहस में भागीदारी, प्रश्न पूछने और विधायी कामकाज में योगदान के आधार पर दिए जाते हैं। MPs MPs MPs MPs MPs MPs MPs 

इसके साथ ही चार सांसदों को लगातार उत्कृष्ट कार्य के लिए भी चयनित किया गया है। ये चारों सांसद 16वीं और 17वीं लोकसभा में भी संसद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सांसदों में शामिल रहे। इसके अलावा 13 सांसदों को विशिष्ट संसदीय कार्यों के लिए चुना गया है। सभी सांसद विभिन्न दलों से हैं जो अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर काम कर रहे हैं साथ ही संसद में भी अपनी बेहतर सक्रियता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – PM के कार्यक्रम की तैयारियों का BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा, कहा…

उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित सांसद

  • भर्तृहरि महताब – भाजपा
  • सुप्रिया सुले- एनसीपी- एसपी
  • एन के प्रेमचंद्रन – आरएसपी
  • श्रीरंग अप्पा बारणे- शिवसेना

LN Mishra 1 22Scope News

विशिष्ट संसदीय कार्य के लिए चयनित सांसद

  • भाजपा की स्मिता वाघ
  • शिवसेना के नरेश गनपत म्हास्के
  • भाजपा की मेधा कुलकर्णी
  • भाजपा के बिद्युत बारण महतो
  • भाजपा के मदन राठोर
  • भाजपा के दिलीप सैकिया
  • शिवसेना- उद्धव गुट के अरविंद सावंत
  • कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़
  • भाजपा के निशिकांत दुबे
  • भाजपा के पी पी चौधरी
  • डीएमके के सी एन अन्नादुरे

यह भी पढ़ें – RLM सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश…

इसके साथ ही दो संसदीय समितियों वित्त पर स्थायी समिति और कृषि पर स्थायी समिति को भी चयनित किया गया है। बता दें कि भाजपा के सांसद भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त पर स्थायी समिति ने वित्तीय नीतियों पर कई प्रभावशाली और व्यावहारिक रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत की है जबकि कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली कृषि पर स्थायी समिति ने भी किसानों की समस्याओं और कृषि सुधारों पर संसद में कई ठोस सुझाव रखे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  PM दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे बिहार, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘विपक्ष ने माना है कि…’

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...