Advertisment

बूढ़ी गंडक नदी का प्रकोप ऐसा कि कई गांव पर मंडराने लगा खतरा

दहशत में ग्रामीण, अधिकारियों व विधायक ने किया तटबंध का निरीक्षण

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण से होकर बहने वाली नदियां एक बार फिर उफान पर हैं। जिले के कई प्रखंडों में बाढ़ का कहर शुरू हो गया है। गंडक और बूढ़ी गंडक नदी के कटाव से कई गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। बूढ़ी गंडक नदी ने चकिया प्रखंड में अपना तांडव शुरू कर दिया है। नदी ने प्रखंड क्षेत्र के नरहर पकड़ी तटबंध का कटाव तेज कर दिया है, जिस कारण तटबंध के कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है और ग्रामीण दहशत में हैं।

कटाव की जानकारी मिलने पर अधिकारियों के साथ स्थानीय विधायक श्यामबाबू यादव तटबंध पर पहुंचे और उन्होंने कटाव रोधी कार्य शुरू कराया। श्यामबाबू यादव ने बताया कि कटाव रोधी कार्य शुरू हो गया है और अब बांध को बचाया जा सकता है।

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि तटबंध के कटाव की जानकारी मिली है। सिकरहना डिवीजन के कार्यपालक अभियंता को कटावरोधी कार्य यथाशीध्र शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

पश्चिमी चंपारण जिला से निकलने वाली सिकरहना नदी पूर्वी चंपारण में बूढ़ी गंडक नदी के नाम से जानी जाती है। चकिया प्रखंड के नरहर पकड़ी तटबंध में कटाव तेज हो गया है। नदी का पानी कटाव करते-करते लोगों के घरों तक पहुंच गई है।

रिपोर्ट : बृजेश झा

Manav Devi Inter College Freshers Welcome: नई दोस्ती, नए सपने… मानव...

Manav Devi Inter College Freshers Welcome: मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम आयोजित किया...

ONGC Foundation Day 2026: बोकारो में ONGC का 71वां स्थापना दिवस,...

ONGC Foundation Day 2026, बोकारो: ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के कार्यालय परिसर में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को महारत्न ओएनजीसी का 71वां स्थापना दिवस...

AMCA Engine Reliance Rolls Royce: रिलायंस और रोल्स-रॉयस की बड़ी तैयारी,...

AMCA Engine Reliance Rolls Royce: भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल...