निरसाः बैंक ऑफ बड़ौदा के चिरकुंडा शाखा में 36 लाख 70 हजार रुपए के फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. पुलिस ने कांड के मुख्य अभियुक्त कुमारधुबी ऑटो वर्क्स के मालिक मनी प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार को खरनी राजगंज स्थित कुमार बीएड कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश कुमार कॉलेज में परीक्षा दे रहा है. इस मामले में कुछ दिन पूर्व ही मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त सौरभ कुमार को कुमारधुबी स्टेशन रोड स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था.
इस मामले में मास्टरमाइंड देवघर जिला के पथरोल थाना के खमारबिंद गांव का रहने वाला राजेश मंडल अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है. जिला परिषद भीलवाड़ा राजस्थान के प्रशासक के हस्ताक्षर से कुमारधुबी ऑटो वर्क्स के नाम से 36 लाख 70 हजार रुपए का एक नवंबर 2021 को जारी चेक बैंक ऑफ बड़ौदा चिरकुंडा शाखा में जमा कर डेबिट करा लिया गया. चेक नागौरी गार्डन भीलवाड़ा शाखा से जारी किया गया था. कुमारधुबी ऑटो वर्क्स मनी प्रसाद का खाता है और उसका कुमारधुबी मैथन मोड़ में गैराज है. मनी प्रसाद पुलिस पकड़ से बाहर है. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच कर रही है.
रिपोर्ट-संदीप शर्मा
बीएड फीस में एतिहासिक बढ़ोतरी, 1800 रुपये से बढ़कर हुआ 1.50 लाख, सड़क पर उतरे छात्र


