India’s Partition की पीड़ा एक ऐसी त्रासदी जिसे भुलाया नहीं जा सकता है :राधा मोहन सिंह

India’s partition विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त) पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी में। फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राधा मोहन सिंह ने किया। भारत के विभाजन की पीड़ा एक ऐसी त्रासदी जिसे भुलाया नहीं जा सकता है :राधा मोहन सिंह

पूर्वी चंपारण: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी में किया गया है। फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राधा मोहन सिंह ने की। मौक़े पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) अरुण कुमार, पीआईबी पटना के निदेशक एकेए लकड़ा, सीबीसी पटना प्रमुख सह उपनिदेशक संजय कुमार, सीबीसी सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश अस्थाना मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि भारत के विभाजन की पीड़ा एक ऐसी त्रासदी है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। यह दिन भारत के लोगों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय को इस दिन को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भारतीयों को इस दिन को याद रखने की जरुरत है, क्योंकि हमारी लाखों बहनों और भाइ‌यों को इस विभाजन ने विस्थापित कर दिया था और अनेक लोगों ने बेवजह नफरत के कारण अपनी जान गवां दी थी।

उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान यातनापूर्ण व्यवहार और हिंसा का सामना करना पड़ा था। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विभाजन का दर्द और उस दौरान हुई हिंसा देश की स्मृति में गहराई से अंकित है। राधामोहन सिंह सिंह ने कहा कि विभाजन और इसके कारण तुष्टिकरण की राजनीति, विभाजनकारी ताकतों के विचारों को हावी होने देना और लोगों को नुकसान पहुंचाने वाली सोच के खिलाफ होना चाहिए।

2 11 scaled 22Scope News

कार्यक्रम के दौरान विषय प्रवेश करते हुए सीबीसी पटना प्रमुख सह उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि 14.अगस्त 2021 को विभाजन विभीषिका दिवस मनाये जाने की घोषणा हुई थी तब से कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इसमें तस्वीर के माध्यम से उस दौर की घटना को फोटो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी के प्रो (डॉ) अरुण कुमार ने कहा कि विभाजन की विभीषिका दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि हमें इतिहास को याद रखने की ज़रूरत है।उन्होंने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी ने इतिहास को दिखाने की सार्थक कोशिश की है। पीआईबी के निदेशक एकेए लकड़ा ने कहा कि हमें अपने इतिहास को जानना चाहिए,ख़ासकर युवा पीढ़ी को रूबरू होना चाहिये। कॉलेज के सहायक प्रोफ़ेसर डॉ गौरव भारती ने विभाजन की विभीषिका पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि हमें इतिहास को नहीं भूलना चाहिये।

मौक़े पर सीबीसी सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने कहा कि कुल 52 फोटो पैनल की प्रदर्शनी है जिसमें प्रवेश निःशुल्क है जो गुरुवार तक चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का मक़सद है आम लोग विभाजन के इतिहास को जाने। कार्यक्रम के बाद कॉलेज परिसर में माँ के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार द्वारा किया गया। मौक़े पर सीबीसी के सर्वजित सिंह, ज्ञयास अख़्तर, आकाशवाणी मोतिहारी के पीटीसी आलोक कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Purnea पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा…

India’s partition India’s partition India’s partition India’s partition India’s partition India’s partition

India’s partition

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img