RLJP व दलित सेना के जिला अध्यक्षों की भावना के अनुरूप पार्टी तय करेगी भविष्य की रणनीति

पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के कैंप कार्यालय विद्यायक काॅलोनी पटना में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की उपस्थिति में रालोजपा एवं दलित सेना के सभी जिलाध्यक्षों की अहम एवं महत्वपूर्ण दो दिवसीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि पार्टी एवं दलित सेना के जिलाध्यक्षों की आज की बैठक में जो भी सुझाव दिया गया है पार्टी उसी दिशा में पूरी मजबूती से आगे बढ़ेगी।

पारस ने कहा कि आज की बैठक में हमारी पार्टी के प्रति एनडीए ने जो व्यवहार किया है। हमारी पार्टी के साथ एनडीए गठबंधन में जो नाइंसाफी हुई है और अन्याय किया गया है। उससे हमारे पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष जताया जो कि स्वाभाविक है। पारस ने कहा कि देश के निर्वाचन आयोग के द्वारा आज तक हमारी पार्टी राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दलों की सूची में शामिल है। ऐसे में भवन-निर्माण विभाग के द्वारा हमारे पार्टी के कार्यालय को हमसे छिनकर दूसरे दल को आवंटित बेहद ही दूर्भाग्यपूर्ण एवं अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि पटना उच्च न्यायालय के दिए गए फैसले के अनुरूप पटना में हमारी पार्टी को अविलंब पार्टी कार्यालय आवंटित किया जाय।

आगे पारस ने कहा कि कहा कि हमारी पार्टी की दो दिनों की बैठक आज समाप्त हुई है। पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का फैसला मैंने ध्यान पूर्वक सुना है। जल्द ही मैं अपनी पार्टी की आगे की रणनीति और पार्टी के भविष्य का फैसला लूंगा जिनकी जानकारी जल्द ही सार्वजनिक रूप से पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान कर दूंगा। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान और मैं अपने पैतृक गांव खगड़िया के शहरबन्नी में पार्टी के द्वारा बहुत बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उस दिन शहरबन्नी में रामविलास पासवान एवं रामचंद्र पासवान की मूर्ति व स्मारक का अनावरण किया जाएगा। उस दिन वहां देशभर के पार्टी एवं दलित सेना के कार्यकर्ताओं का बड़ा जुटान होगा।

उन्होंने आगे कहा कि एक दिसंबर से 31 मार्च तक उनकी पार्टी के द्वारा पूरे बिहार में जोर शोर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से पूरे बिहार में 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा की पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए उनके द्वारा अभियान चलाया जाएगा। पार्टी का अगला फैसला क्या होगा इसके लिए उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि दो दिन तक चली बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपना भावना रखा है और अगला फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे।

यह भी देखें :

सूरजभान सिंह ने कहा कि उनका प्रयास होगा पार्टी को पंचायत स्तर पर मजबूत किया जाएगा इसके लिए वह हर जगह जाएंगे और पार्टी की मजबूती में योगदान देंगे। सूरजभान सिंह ने कहा कि वे लोग अगले माह से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे ताकि पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत हो। बैठक में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों के विचार को जानना था और सभी की बातों को सुनकर उन्होंने अगले फैसले के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जो फैसला लेंगे पार्टी उनके नेतृत्व में काम करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का अगला कार्यक्रम जिला स्तरीय बैठक सदस्यता अभियान एवं बूथ स्तरीय कमेटी बनाने का होगा। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी मजबूती से उतरकर चुनाव लड़ सके।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चंदन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी की तैयारी सभी 243 सीटों पर चल रही है और पार्टी अपने बल पर चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा की 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राज्य भर में कार्यकर्ताओं को संगठित किया जा रहा है और वह खुद हर सीट पर जाकर पार्टी के अभियान को बोल देने के लिए प्रचार करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान ने किया। बैठक का संचालन दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम कुमार दाहा ने किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, प्रदेश के प्रधान महासचिव केशव सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अंबिका प्रसाद बिनु, दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव रंजीत पासवान, पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता चंदन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मनीष आनंद, रंजीत कुमार, मधुर कुमार राय राजेंद्र विश्वकर्मा, राधाकांत पासवान और पारस गुप्ता सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : गांव-गांव का दौरा कर पार्टी को करूंगा मजबूत – पशुपति कुमार पारस

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...