पुलिस निकली चोर, जवानों ने दुकान में रखे सामानों पर किया हाथ साफ

बोकारोः पुलिस को लोग भ्रष्टाचार और क्राइम की वारदात रोकने के लिए जानते हैं पर क्या होगा अगर पुलिस ही क्राइम करने लग जाए। ऐसा ही एक मामला बोकारो के सेक्टर 12 से सुनने को मिल रहा है। यहां होमगार्ड के जवानों ने दुकान में बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए दुकान में घुसे और दुकान में रखे बल्ब और अन्य सामान लेकर हाथ साफ कर दिया।

दुकान 22Scope News

ये भी पढ़ें- चान्हों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की रही मौजूद

यह सारा मामला बोकारो स्टील प्लांट के सेक्टर 12 का बताया जा रहा है। यहां विद्युत विभाग के होमगार्ड के जवानों ने एक राशन दुकान में बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए दुकान के अंदर गए। उसके बाद दुकान की बिजली काटने के बहाने दुकान में रखे बल्ब और अन्य सामान को हाथों में लेकर चलते बने।

जिसे जो मिला सामान लेकर चलता बना

जिसे जो मिला वो अपने साथ समान उठा कर चलते बने। लग रहा था मानो होमगार्ड के जवान की अपनी दुकान है। इनके साथ आए बीएसएल अधिकारी भी उन्हें रोक नहीं पाए। आपको बताते चलें कि बीएसएल प्लांट नगर सेवा के सिक्योरिटी में कार्यरत होमगार्ड के जवानों का यह कारनामा अति निंदनीय और शर्मनाक कहा जा सकता है।

दुकान2 22Scope News

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है बल्ब ले जाते की घटना को अंजाम देने वाले होमगार्ड के जवान पर कानूनी कारवाई की जा सके। फिलहाल इस घटना को लेकर दुकानदार ने प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।

Saffrn

Trending News

Ranchi में 5 करोड़ की लागत से होगा इंडोर स्टेडियम का...

Ranchi: झारखंड में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब वार्ड पार्षद और मेयर अपने-अपने क्षेत्रों में काम करने में जुट गए हैं। राजधानी...

CHC में डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के विधायक, दी कड़ी चेतावनी

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। विधायक राणा रणधीर ने सीएचसी...

बागमती नदी के कटाव से खतरे में ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज उत्तर माड़र के तीन गछिया टोला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 'बड़ी मां कात्यायनी...

Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों...

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके...

बिहार बन रहा वाइल्डलाइफ टूरिज्म हब, बाघ, डॉल्फिन, सफारी व पक्षी...

पटना : बिहार के टाइगर रिजर्व, डॉल्फिन अभ्यारण्य, वन्यजीव अभ्यारण्य और सफारी अब इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। राज्य के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img