चान्हों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की रही मौजूद

रांचीः झारखंड सरकार की चल रही महत्वकांछी आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन पूरे राज्यभर में जोर-शोर से चल रहा है। इसी के मद्देनजर आज राजधानी रांची के चान्हों प्रखंड के सोंस में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें-सीएम हेमंत सोरेन आज शाम पहुचेंगे पलामू, कल आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहीं। शिविर में विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाए गए थे जिनका विधायक ने निरीक्षण किया और सबकी जानकारी ली। इस कार्यक्रम विधायक ने अल्पसंख्यक बच्चों एवं JSLPS के महिलाओं को चेक देकर सम्मानित भी किया।

योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्‍य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का है। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्‍मनिर्भर बनने की सलाह दी।

विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार के समय में ग्रामीण प्रखंड ब्लॉक का चक्कर लगा-लगा कर थक जाते थे लेकिन उनका कोई भी काम नहीं होता था।

ये भी देखें- बेरोज़गार युवाओं का दर्द, नियुक्तियों के नाम पर सभी ने छला, अब रोज़गार पर फिर तेज़ हो रही सियासत

उसी को देखते हुए हमारी सरकार ने यह निश्चय किया कि अब सरकार गांव एवं कस्बों तक जाकर लोगों की समस्या को सुनकर ऑन द स्पाॅट समस्यायों का समाधान करेगी। कार्यक्रम में विधायक के अलावे भी क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...